फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: जिला अस्पताल में हीट वेव से बचाव के लिए बनाया छह बेड का लू वार्ड

Tue, 16 Apr 2024 03:52 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। हीट वेव से बचाव को लेकर लेकर स्वास्थ्य विभाग ने तैयारी कर ली है। तेज गर्मी व लू से पीड़ित मरीजों के लिए छह बेड का लू वार्ड बनाया गया है। इस वार्ड में गर्मी से पीड़ित मरीजों के लिए कुलर, एसी के अलावा ओआरएस के पैकेट, आइस पैक व अन्य जरूरी उपलब्ध रहेंगी।
विज्ञापन

अप्रैल के आखिरी सप्ताह से गर्म हवा लू चलने की संभावना के चलते शासन के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है। लू चलने से तापमान ज्यादा बढ़ जाता है और तेज गर्मी पड़ती है।। इस हीट वेव से मरीजों को बचाव के लिए जिला अस्पताल में छह बेड का अलग से लू वार्ड बनाया गया है। इस वार्ड में लू लगने से बीमार मरीजों को भर्ती किया जाएगा। वार्ड में पहले से ही एयर कंडीशनर लगा हुआ है। वार्ड में छह बेड तैयार किए गए हैं। हर बेड पर ऑक्सीजन की सुविधा उपलब्ध है। इसके अलावा आइस पैक, ओआरएस के पैक और अन्य सभी जरूरी दवाइयां उपलब्ध रहेंगी। अगर किसी मरीज को लू लग जाती है तो उसे वार्ड में भर्ती कर उपचार की सुविधा दी जाएगी। हालांकि अभी जिले में हीट वेव नहीं चली है और न ही इस तरह का कोई मरीज अभी सामने आया है।
लू लगने के लक्षण
- तेज बुखार होना, उल्टी लगना।
- शरीर में पानी की कमी होना।
- जीभ सूखी होना, त्वचा पर झुर्री पड़ना।
- ब्लड प्रेशर कम हो जाना।
- बेहोशी छा जाना।
बचाव
- दोपहर 12 से तीन बजे के बीच तेज धूप में बाहर न निकले।
- सिर पर कपड़ा व टोपी लगाएं।
- पूरी बाजू के शरीर को ज्यादा ढकने वाले सूती कपड़े पहने।
- धूप में निकलते समय पानी की बोतल साथ में रखे और बार-बार पानी पीते रहे।
- छाछ, शिकंजी आदि तरल पदार्थों का सेवन ज्यादा करें।
- तली भुनी व मसालेदार खाद्य पदार्थों का सेवन करने से बचे।
- कोई समस्या होने पर चिकित्सक की सलाह से उपचार कराएं।

हीट वेव लू से बचाव के लिए जिला अस्पताल में अलग से छह बेड का वार्ड बनाया गया है। वार्ड में लू से पीड़ित मरीजों के उपचार की सभी व्यवस्थाएं व दवाएं उपलब्ध है। अगर कोई लू से पीड़ित मरीज आता है तो उसे वार्ड में भर्ती कर उपचार दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. अंजू जोधा, सीएमएस जिला अस्पताल शामली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें