फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: दो बाइक की भिड़ंत में भाभी-देवर घायल

Fri, 30 Jun 2023 07:01 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
कांधला। क्षेत्र के शकुंतला देवी हॉस्पिटल के निकट दो बाइकों की भिड़ंत में एक महिला सहित दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। चिकित्सक ने महिला की गंभीर अवस्था को देखते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया है।
विज्ञापन

बाबरी थाना क्षेत्र के गांव भनेड़ाजट निवासी मनजीत अपनी भाभी प्रेमवती के साथ बाइक पर सवार होकर बड़ौत रिश्तेदारी में जा रहा था। बाइक सवार जैसे क्षेत्र के दिल्ली-सहारनपुर हाईवे स्थित शकुंतला देवी हॉस्पिटल के निकट पहुंचा तो बाइक को ओवरटेक करते समय विपरीत दिशा से आ रही बाइक से भिड़ंत हो गई। दोनों बाइकों की आमने-सामने की भिड़ंत में महिला प्रेमवती गंभीर रूप से घायल हो गई, जबकि उसके देवर को भी मामूली चोट आ गई।
राहगीरों ने हादसे की सूचना डायल 108 एंबुलेंस को दी। एंबुलेंस ने घायल महिला व उसके देवर को उपचार के लिए कस्बे के सीएचसी में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद महिला की गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें