संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। आजादी अमृत महोत्सव के अंतर्गत विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर वन, पर्यावरण, जंतु उद्यान व जलवायु परिवर्तन राज्यमंत्री केपी मलिक ने पार्टी कार्यकर्ता व समाज के लोगों के साथ राष्ट्रध्वज लेकर मौन यात्रा निकाली। रघुनाथ मंदिर पंजाबी कॉलोनी से गुरुद्वारा होते हुए हनुमान धाम समापन स्थल तक रैली का आयोजन हुआ। जहां सभी ने 1947 में शहीद हो गए उन 10 लाख से ज्यादा शहीद पंजाबी व सिख समाज के शहीदों को मोमबत्ती जलाकर श्रद्धांजलि दी।
इस अवसर पर एडीएम संतोष कुमार सिंह ने कहा कि अपनी प्रिय मातृभूमि के उन बेटे एवं बेटियों को जिनको भारत विभाजन के दौरान अपने प्राण न्यौछावर करने पड़े थे, ऐसे लोगों की याद में और भारत की वर्तमान और भावी पीढ़ियों को विभाजन के दौरान लोगों द्वारा सही गई यातना व वेदना की याद दिलाने के लिए आज 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के रूप में मनाया गया। इस दौरान विभाजन के समय कि डॉक्यूमेंट्री दिखाई गई। उस समय की घटनाओं के फोटो की प्रदर्शनी लगाई गई। जिसको पीड़ित समाज के लोगों ने देखा।
कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ गया। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष सतेंद्र तोमर, पूर्व विधायक तेजेंद्र निर्वाल, डीएम जसजीत कौर, एसपी अभिषेक झा, पंजाबी सेवा सभा के अध्यक्ष राजन बत्रा, अशोक ठकराल, सरदार अर्जुन सिंह, सरदार राजेंद्र सिंह, कुलभूषण खुराना, बबला पाठक, सोनू जुनेजा, नीरज बत्रा राकेश, गिरीश, बृजमोहन शर्मा, रूद्र बत्रा दीपक छाबड़ा, बनवारी लाल तुनेजा, सुनीता बत्रा, बिम्मी पाठक, राजेश बत्रा, ममता पाठक, अंजू, मीना बत्रा व संगीता सहित समाज के लोग मौजूद रहे।