फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: टेंपो की साइड लगी, कांवड़ खंडित होने से बची

Tue, 23 Jul 2024 04:47 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। शहर कोतवाली क्षेत्र में कैराना मार्ग पर बाइक को बचाते समय टेंपो की साइड कांवड़ में लग गई। हालाकि कांवड़ खंडित होने से बच गई। इस दौरान कांवड़ियों ने हंगामा करते हुए टेंपो चालक से धक्कामुक्की की। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और कांवड़ियों को समझाकर शांत किया।
विज्ञापन

सोमवार दोपहर को हरियाणा के सोनीपत के पांच कांवड़िए कैराना मार्ग पर बैंक्वेट हॉल के पास आराम कर रहे थे। उन्होंने कांवड़ सड़क किनारे रखी हुई थी। उसी दौरान शामली से सवारी लेकर कैराना की तरफ जा रहे टेंपो के सामने बाइक आ गई। बाइक सवार को बचाते समय टेंपो की कांवड़ में हल्की साइड लग गई। चालक ने टेंपो को रोक लिया। कांवड़ियों ने हंगामा करते हुए टेंपो चालक के साथ कहासुनी व धक्कामुक्की की। सूचना पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और कांवड़ियों को समझाकर शांत किया। टेंपो चालक ने माफी मांगी। इसके बाद कांवड़िया अपने गंतव्य के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें