फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब सुबह सात से शाम चार बजे तक खुलेंगे बाजार

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। जिला प्रशासन ने बाजार खुलने का समय बदल दिया है। अब जिले भर के बाजार सुबह सात से शाम नौ बजे तक खुलेंगे। सोमवार से ये व्यवस्था लागू हो जाएगी।
विज्ञापन

जिलाधिकारी जसजीत कौर ने बताया कि प्रदेश के गन्ना मंत्री सुरेश राणा द्वारा दिए गए निर्देश और व्यापारी संगठनों से हुई वार्ता के बाद ये निर्णय लिया गया है। जिलाधिकारी ने बताया कि सोमवार से बाजार सुबह सात बजे से शाम चार बजे तक खुलेंगे। अभी तक ये समय सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक था। समय में बदलाव से अब ग्रामीण क्षेत्र के लोग सुबह ही शहर में आकर जरूरी सामान खरीद सकेंगे। इस बदलाव से दुकानों को खोलने का समय भी एक घंटा बढ़ गया है। अभी तक आठ घंटे बाजार खुलते थे अब नए आदेश के बाद बाजार नौ घंटे खलेंगे। डीएम ने बताया कि पूरे जिले में रविवार के दिन साप्ताहिक बंदी रहेगी। इस दिन केवल आवश्यक वस्तु जैस दूध, दवा और सब्जी की दुकानें ही खुलेंगी। एक दुकान पर एक समय में पांच से अधिक लोग नहीं रह सकेंगे। दुकानदारों को सामाजिक दूरी का पालन करना होगा और ग्राहकों को एकत्रित नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें