फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस की सख्ती के बाद भी खुल रही प्रतिबंधित दुकानें

विज्ञापन
विज्ञापन
दुकानदार का शांतिभंग में चालान
विज्ञापन

शामली। कोरोना कर्फ्यू में प्रतिबंधित दुकानों को चोरी छिपे खोला जा रहा है। पुलिस ने एक दुकानदार को पकड़कर उसका शांतिभंग में चालान कर दिया।
कोरोना कर्फ्यू में शासन के निर्देश पर सुबह सात बजे से दोपहर 12 बजे तक दैनिक उपयोग की दुकानों को खोलने की छूट है, लेकिन इसकी आड़ लेकर कुछ दुकानदार प्रतिबंधित दुकानों को भी चोरी छिपे खोल रहे हैं। दुकानदार अपनी दुकानों के बाहर खड़े रहते हैं। बाजार में आने जाने वाले लोगों से पूछते रहते हैं कि उन्हें क्या सामान चाहिए। जो भी ग्राहक मिलता है उसे शटर उठाकर अंदर लेकर सामान बेचते हैं और फिर शटर डाल देते हैं। एमएसके रोड पर पुलिस ने प्रतिबंधित दुकान को खोलने पर दुकानदार संजीव को पकड़ लिया और उसका शांतिभंग में चालान कर दिया। उधर, बाजार में लोगों की भीड़ भी कोरोना के खतरे को लेकर बेपरवाह बनी हुई है। दुकानों पर सामान लेने वालों की भीड़ में सोशल डिस्टेंस का कोई पालन नहीं हो रहा है। इससे संक्रमण फैलने का खतरा बना रहता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें