शामली सेंट फ्रांसिस स्कूल में शूटिंग रेंज का फीता काटकर शुभारंभ करते फादर।
- फोटो : SHAMLI
शामली। सेंट फ्रांसिस स्कूल शामली में शूटिंग रेंज का उद्घाटन किया गया। शुक्रवार को कैराना रोड स्थित सेंट फ्रांसिस स्कूल में 10 मीटर एयर राइफल शूटिंग रेंज की स्थापना हुई। शूटिंग रेंज का उद्घाटन फादर जोहन कुच्ची चुरा प्रेसीडेंट सेंट फ्रांसिस स्कूल, फादर थोटूनकल वाइस प्रेसीडेंट और फादर बीजु प्रिंसिपल सेंट फ्रांसिस स्कूल और फादर लुईस ने फीटा काटकर किया। शूटिंग रेंज के कोच मुनव्वर मंसूरी ने बताया कि इस शूटिंग रेंज में बच्चों को विदेशी रायफल व पिस्टल से अभ्यास कराया जाएगा। इस अवसर पर स्कूल पीटीआई अरबाज खान आदि मौजूद रहे।