फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: निशानेबाजों ने सटीक निशाने लगाकर जीते पदक

Sun, 03 May 2026 11:36 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
शामली में तीरंदाजी प्रतियोगिता में भाग लेती छात्राएं । संवाद
विज्ञापन
शामली। शहर के बुढ़ाना रोड स्थित एकेडमी में गांव हसनपुर के अमर शहीद सोहनबीर सिंह मलिक की स्मृति में तीरंदाजी प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। निशानेबाजों ने प्रतिभाग करते हुए सटीक निशाने लगाते हुए पदक जीते। मुख्य अतिथि ने विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। प्रतियोगिता में शामली के अलावा आसपास के जनपद के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग कर दम दिखाया। अंडर-10 बालक वर्ग में अवी प्रथम, आर्यन द्वितीय व ऋषभ तृतीय रहा। बालिका वर्ग में माही प्रथम, अकांक्षा द्वितीय व अर्निका तृतीय रही। अंडर-14 बालक वर्ग में यश राणा प्रथम, विराट पंवार द्वितीय व लक्ष्य तृतीय रहा। बालिका वर्ग में मानवी प्रथम, अवनी द्वितीय व आरोही तृतीय रही। अंडर-17 बालक वर्ग में अनस प्रथम, अर्चित द्वितीय व यश राणा तृतीय रहा। बालिका वर्ग में गरिमा प्रथम, सिंगो द्वितीय व कुसुमी तृतीय रही। विजेताओं को विधायक प्रसन्न चौधरी व बीरसिंह मलिक ने पदक देकर सम्मानित करते हुए इसी तरह आगे बढ़ते रहने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान डायरेक्टर व कोच शिवम मलिक, विजय, अभिषेक, शकील रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें