फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे दिन भी शिवालयों में आशुतोष का जलाभिषेक

Wed, 14 Feb 2018 11:54 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ शामली
विज्ञापन
शामली के हनुमान मंदिर में जलाभिषेक करते श्रद्धालु। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शामली में महाशिवरात्रि पर जिले भर के शिवालयों में दूसरे दिन भगवान आशुतोष का जलाभिषेक करने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। मंदिरों में हर-हर महादेव, बोल बम-बम का जयघोष गूंजता रहा। बुधवार सुबह चार बजे से ही शिवालयों में पूजन और जलाभिषेक के लिए श्रद्धालु पहुंचने शुरू हो गए थे। इस दौरान हनुमान धाम स्थित मनकामेश्वर शिव मंदिर, शिवचौक शिव मंदिर, माजरा रोड सिद्धपीठ भाकूवाला महादेव मंदिर, मोहल्ला रेलपार सदाशिव मंदिर, शिव पार्वती मंदिर, टंकी रोड़ माता वैष्णो देवी मंदिर, बुढ़ाना रोड़ बलभद्र महादेव मंदिर, कैराना रोड़ स्थित सिद्ध पीठ गुलजारी वाला शिव मंदिर, मोहल्ला बरखंडी महादेव मंदिर, करनाल रोड भोलेश्वर महादेव मंदिर, गोशाला रोड शिव मंदिर, जवाहरगंज बाबा विश्वनाथ मंदिर, सहित अन्य भी मंदिरों में पूजा अर्चना कर जलाभिषेक किया गया। श्रद्धालुओं ने गंगा जल, बेल पत्र, दूध दी, शहद पंचामृत से जलाभिषेक किया। फल, फूल और मिठाई अर्पित करके व दीप प्रज्ज्वलित करके पूरे दिन व्रत रखकर घर परिवार की सुख -समृद्धि की मनोकामनाएं मांगी। जिला प्रशासन महाशिवरात्रि के मद्देनजर मंदिरों में पुलिस के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। डाक कांवड़ियों का आगमन थमा बुधवार को हरिद्वार से हरियाणा जा रहा डाक कांवड़ियों का सैलाब थम गया है। पिछले चार दिनों से हरिद्वार से मुजफ्फरनगर-शामली होकर हरियाणा जाने वाला डाक कांवड़ियों का सैलाब आज सुबह थम गया। डाक कांवड़ियों का सैलाब थम जाने से जिला प्रशासन ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें