फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: शिवरात्रि आज, जलाभिषेक को सजे शिवालय

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। जिले भर में शिवरात्रि का त्योहार शुक्रवार का धूमधाम से मनाया जाएगा। त्योहार के मद्देनजर जिले के सभी मंदिरों को फूलों और रंगबिरंगी लाइटों से सजा गया है। जलाभिषेक के लिए मंदिरों में सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मंदिरों में भक्तों की लाइन के लिए बैरिकेडिंग और पुलिस की व्यवस्था की गई है। वहीं, जिले के कांवड़ मार्ग पर पैदल और डाक कांवड़ियों की धूम रही। बोल बम-बम के जय घोष के गूंजते रहे।
विज्ञापन

मंदिर हनुमान धाम के प्रधान सलील द्विवेदी ने बताया कि शिवरात्रि के त्योहार को देखते हुए मंदिर में जलाभिषेक की पूूरी तैयारी कर ली गई है। इसके अलावा जिले के अन्य मंदिरों में भी समितियों द्वारा व्यवस्था की गई है। शिवरात्रि के त्योहार को लेकर सभी शिवालयों को फूलों और लाइटों से सजाया जा रहा है। प्रशासन ने भी मंदिरों में भक्तों की भीड़ को देखते हुए पर्याप्त पुलिसबल की तैनाती करने की व्यवस्था कर दी है। शिव मंदिर गुलजारी वाला के महंत शैलेंद्र गिरी महाराज ने बताया कि जलाभिषेक की तैयारी पूरी है। मंदिर को कलकत्ता और दिल्ली से मंगवाए गए फूलों से सजाया गया है।

-इन मंदिरों में होगा जलाभिषेक

खेड़ी बैरागी शिव मंदिर, हनुमान धाम शिवमंदिर, शिवचौक मंदिर, पंजाबी काॅलोनी रघुनाथ मंदिर, सदा शिवमंदिर, शिव-दुर्गा मंदिर रेलपार, माजरा रोड भाकूवाला शिव मंदिर, टंकी रोड माता वैष्णो देवी शिव मंदिर, शहर के बुढ़ाना रोड बलभद्र शिव मंदिर, कैराना रोड स्थित गुलजारी वाला शिवमंदिर, करनाल रोड पर भोलेश्वर महादेव मंदिर, पुरानी सब्जी मंडी में मां शाकंभरी देवी मंदिर, शिवगज मंडी स्थित शिव मंदिर, बरखंडी के शिव मंदिर, गांधी चौक के शिवमंदिर, शिवचौक गांधी चौक, गंगा मंदिर, मोहल्ला पंसारियान में सती वाला मंदिर, करमूखेड़ी शिव मंदिर, कंडेला बिजलीघर पर शिवमंदिर, कैैैराना यमुना पुल शिव मंदिर, कैराना बनखंडी महादेव मंदिर, कांधला में मनकामेश्वर महादेव मंदिर, बिड़ौली यमुना घाट शिवमंदिर, थानाभवन कचौरी वाला शिव मंदिर में श्रद्धालु जलाभिषेक करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें