शामली। महाशिवरात्रि के पर्व पर शहर के मुख्य मार्गों व बाजारों से भगवान शिव बरात धूमधाम से निकाली गई। शिव बरात में श्रद्धालु नाचते झूमते हुए चल रहे थे। उधर, भाकूवाला मंदिर से भी धूमधाम के साथ शिव बरात निकाली गई।
शुक्रवार को महाशिवरात्रि के अवसर पर भगवान शिव की बारात श्री सत्यनारायण शिव मंदिर हलवाई हट्टा बड़ा बाजार से निकली गई। इस अवसर पर भोले बाबा का तिलक किया गया। इसके बाद शहर के मुख्य मार्गो धर्मपुरा, गुजरातियान, बड़ी आल, गोशाला रोड और बड़ा बाजार होते हुए मंदिर परिसर में पहुंची। शिव बरात में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। शिव बरात मंदिर परिसर में पहुंची। इसके बाद वहां पर माता पार्वती और बाबा शिव को वरमाला का आयोजन हुआ। इस अवसर पर बाबा का शृंगार किया गया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष तेजेंद्र निर्वाल, नगर पालिकाध्क्ष अरविंद संगल, मनोज मित्तल, पुनीत द्विवेदी, विवेक प्रेमी, अमित मित्तल, सचिन, लव वर्मा, हर्षित, हर्ष, शिवम, अंकित, अमन, सजल, राघव, अनमोल, हिमांशु आदि मौजूद रहे। उधर, शहर के माजरा रोड स्थित भाकू वाला शिव मदिर से भगवान शिव की बरात धूमधाम से निकाली गई। इस दौरान श्रद्धालुओं में भगवान शिव के प्रति आस्था और उत्साह का माहौल बना रहा। इस अवसर पर सुनील कुमार, अमित शर्मा, विनोद, राजकुमार संगल व दिनेश आदि मौजूद रहे।