शामली। नई दिल्ली में नार्थ इंडिया पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता 2024-2025 का आयोजन हुआ, जिसमें शामली के अमित रमन ने 93 कैटेगरी में 230 किग्रा भार उठाया, वहीं देव चौधरी ने 83 किग्रा में 200 किग्रा भार उठाकर स्ट्रांगमेन का खिताब जीता और गोल्ड मेडल प्राप्त किया। तरुण कश्यप ने 190 किग्रा भार उठाकर सिल्वर मेडल, विशाल वालिया ने 74 किग्रा में 160 किग्रा, हर्ष ने 130 किग्रा व आरुष ने 93 किग्रा सब जूनियर कैटेगरी में गोल्ड मेडल प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया। शामली पहुंचने पर खिलाड़ियों का जोरदार स्वागत किया गया। जिला संयोजक अमित निर्वाल (यूनाइटेड टीचर्स एसोसिएशन) व कोच गौरव कुमार के द्वारा खिलाड़ियों को मेडल पहनाकर उनका उत्साहवर्धन किया और भविष्य में अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया गया। इस दौरान रोहित निर्वाल, लोकेश कुमार, गौतम उपाध्याय, रोहित मौजूद रहे।