फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: दहेज में बुलेट न मिली तो पत्नी को उतारा मौत के घाट, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी, चकनाचूर हुए बेटी के सपने

Mon, 28 Aug 2023 09:10 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, शामली

सार

Shamli News : दहेज में बुलेट न मिलने पर विवाहिता की हत्या कर दी गई। बताया गया कि डेढ़ साल पहले ही शादी हुई थी। बड़े दुख की बात है कि डेढ़ साल में ही मृतका के सपने चकनाचूर हो गए। 
विज्ञापन
फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दहेज में बुलेट बाइक की मांग पूरी न होने पर विवाहिता के पति व ससुरालियों ने उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया। वहीं, मृतका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने पति सहित चार ससुरालियों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया।

विज्ञापन


शामली के कैराना में कोतवाली क्षेत्र के गांव मवी में रविवार की देर रात दहेज में बुलेट बाइक की मांग पूरी न होने पर विवाहिता मोनिका (21) की हत्या कर दी गई। इस दौरान किसी पड़ोसी ने मृतका के पिता राजू निवासी गांव शबगा थाना छपरौली को सूचना दी। जिसके बाद मायके पक्ष के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।

हत्या की सूचना पर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विपिन कुमार मौर्य पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और मृतका के शव को पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मृतका के पिता राजू निवासी गांव शबका थाना छपरौली ने कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि उसकी बेटी मोनिका की शादी करीब डेढ़ साल पहले गांव मवी निवासी पीयूष के साथ हुई थी। शुरू से ही ससुराल वाले दहेज में बुलेट बाइक की मांग करते आ रहे थे। मांग पूरी न होने पर विवाहिता के साथ मारपीट की जाती थी।

वहीं, रविवार की रात उसकी बेटी के पति पीयूष, देवर श्याम, ससुर जगबीर व सास मूर्ति ने दहेज की मांग पूरी न होने पर उसकी हत्या कर दी। परिजनों ने गला दबाकर विवाहिता की हत्या की आशंका जताई है।

यह भी पढ़ें: मुजफ्फरनगर थप्पड़ कांड: एक और वीडियो वायरल, रोते हुए बोले पीड़ित छात्र के दादा- सही कार्रवाई नहीं हुई तो...
विज्ञापन

फांसी लगाकर हत्या की संभावना
पुलिस का कहना है कि देखने में लग रहा है कि फांसी लगाकर विवाहिता की हत्या की गई है। हालांकि, पीएम रिपोर्ट के बाद ही मौत के सही कारणों का पता लग सकेगा। विवाहिता का शव बेड पर पड़ा मिला है।

यह भी पढ़ें: UP: थप्पड़ कांड पर जयंत ने पूछा बड़ा सवाल, निशाने पर भाजपा नेता, बच्चों को लेकर कही ये भावुक बात
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें