फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli: चौकीदार की धारदार हथियार से वार कर हत्या, ईंट भट्ठे पर मिला खून से लथपथ शव

Fri, 21 Oct 2022 12:23 PM IST
Dimple Sirohi अमर उजाला ब्यूरो, शामली

सार

शामली स्थ्ति कैराना में ईट भट्ठे पर 55 वषीर्य चौकीदार की हथियारों से हत्या कर दी। जानकारी मिलतें ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की जांच-पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में भेज दिया है।
विज्ञापन
जांच करती पुलिस। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शामली के कैराना में आर्य पुरी बाईपास के पास स्थित ईंट भट्ठे पर 55 वर्षीय चौकीदार की धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दी गई। वहीं ईंट भट्ठे के बरामदे में शुक्रवार सुबह उसका खून से लथपथ शव मिला है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल कर शव को मोर्चरी भिजवा दिया है

सूचना के मुताबिक आर्य पुरी देहात निवासी  फैय्याज (55) आर्य पुरी बाईपास के पास स्थित प्रेम सिंह के ईंट भट्ठे पर चौकीदारी का काम करता था। गुरुवार रात फैय्याज भट्ठे पर मौजूद था। शुक्रवार सुबह अन्य कर्मचारी मौके पर पहुंचे तो बरामदे में खून से लथपथ फैय्याज का शव पड़ा था।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: UP: पैरोल पर राम रहीम का खेल, हरियाणा में ऐसे बांट रहा चुनावी आशीर्वाद, पढ़िए खास स्टोरी

बताया जा रहा है कि हत्यारे ने उसके सिर पर धारदार हथियारों से वार कर रखे थे। उधर बरामदे में मौके पर काफी खून भी पड़ा था। हत्या की सूचना पर मौके पर काफी भीड़ इकट्ठा हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भिजवाया। पुलिस के मुताबिक शव के पास ही शराब की बोतल, दो डिस्पोजल गिलास, नमकीन का खाली पैकेट और पानी खाली बोतल पड़ी थी। फैय्याज के पुत्र इरशाद ने अज्ञात हत्यारों के खिलाफ तहरीर दी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें