शामली में बिड़ौली पुल पर वाहनों से लगा जाम।
- फोटो : SHAMLI
हरियाणा के जाम से बेहाल रहा शामली
शामली। हरियाणा में लगे जाम से शामली में भी लोग बेहाल रहे। शामली की ओर से जाने वाले वाहनों की हरियाणा सीमा पर करीब पांच किमी लंबी लाइन लगी रही।
करनाल के नंगला चौक पर बुधवार रात भारी वाहन खराब हो गया जिससे हरियाणा सीमा पर बिड़ौली पुल पर जाम लग गया। शामली जनपद की सीमा में पांच किमी तक ट्रकों एवं सवारी वाहनों की कतार लगी रही। दोपहर एक बजे तक बड़ी संख्या में वाहन जाम में फंसे रहे। इस बीच थोड़ी-थोड़ी देर के लिए ट्रैफिक निकलता, लेकिन फिर जाम लग जाता। त्योहारी सीजन में लोगों का आवागमन बढ़ रहा है। इसलिए भारी वाहनों के अलावा सवारी गाड़ियों का आवागमन भी बढ़ रहा है। जाम से लोग दोपहर तक परेशानी से जूझते रहे। दोपहर एक बजे के बाद यातायात सुचारु हो सका।
शामली में बिड़ौली पुल पर वाहनों से लगा जाम।- फोटो : SHAMLI