फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शामली: कैराना में दो बाइकों की टक्कर, कांधला में मेला देखकर लौट रहे किशोर और युवक की मौत

Sun, 25 Oct 2026 11:11 AM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, शामली

सार

मोहल्ला अफगानान निवासी जावेद और आहद की कांधला रोड पर हुई दुर्घटना में मौत हो गई। दो युवक गंभीर रूप से घायल हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतकों के परिजनों का रोकर बुरा हाल है। 
विज्ञापन
जावेद और आहद की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांधला रोड पर शनिवार रात हुई दो बाइकों की आमने-सामने की भिड़ंत में एक किशोर सहित दो की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां से उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन


यह हादसा शनिवार रात करीब 10 बजे हुआ, जब मोहल्ला अफगानान निवासी चिनाई मजदूर 22 वर्षीय जावेद उर्फ अजीम अपने साथी सलमान और जुनैद के साथ कांधला में मेला देखकर बाइकों पर वापस घर लौट रहे थे। इसी दौरान ऊंचा गांव के पास उनकी बाइकों की जोरदार भिड़ंत हो गई। इस टक्कर में चारों युवक घायल हो गए।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और एंबुलेंस की सहायता से सभी घायलों को सरकारी अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल पहुंचने पर 15 वर्षीय आहद की सिर में गंभीर चोट लगने के कारण मौके पर ही मौत हो गई थी। वहीं, 22 वर्षीय जावेद उर्फ अजीम ने भी अस्पताल में कुछ देर बाद दम तोड़ दिया। गंभीर रूप से घायल सलमान और जुनैद को डॉक्टरों ने हायर सेंटर रेफर कर दिया है।
विज्ञापन


पुलिस ने दोनों शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे की सूचना पर पुलिस क्षेत्राधिकारी हेमंत कुमार भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि सड़क हादसे में एक किशोर सहित दो लोगों की मौत हुई है और मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। इस घटना से मृतक के परिवारों में कोहराम मचा हुआ है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें