फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: शामली गन्ना समिति एवं परिषद कार्यालय भवन अगले माह बनकर होगा तैयार

विज्ञापन
विज्ञापन
- भवन निर्माण का कार्य हुआ पूरा, टाइल लगाने और रंगाई-पुताई का कार्य तेजी से जारी
विज्ञापन

-2.01 करोड़ रुपये की कार्यालय भवन पर आई लागत
विकास की बात
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। 2.01 करोड़ रुपये की लागत से सरकारी गन्ना समिति और परिषद शामली का दो मंजिला भवन अगले माह 30 जून तक बनकर तैयार हो जाएगा। निर्माण एजेंसी कार्यालय भवन का कार्य पूरा करके समिति को हैंडओवर कर देगी। भवन हैंडओवर होने के बाद शामली गन्ना समिति और परिषद को अपना नवीन कार्यालय भवन मिल जाएगा।

अपर दोआब चीनी मिल शामली की वर्ष 1931 में स्थापना होने के साथ शहर के शिवगंज मंडी में शामली गन्ना सहकारी समिति और परिषद की एक मंजिला कार्यालय भवन का निर्माण कराया गया था। 91 साल का कार्यालय भवन होने के बाद समिति और परिषद के बोर्ड में पुराने भवन को तोड़कर दो मंजिला नए भवन निर्माण का बोर्ड बैठक में प्रस्ताव पारित किया था।
विज्ञापन

डेढ़ साल पूर्व समिति और परिषद का दो मंजिला संयुक्त कार्यालय भवन का शिलान्यास विधानसभा चुनाव 2022 से की चुनाव आचार संहिता लगने से पहले तत्कालीन कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा ने किया था। विधानसभा चुनाव खत्म होने के बाद निर्माण एजेंसी ने अप्रैल 2022 में कार्यालय भवन का निर्माण शुरू किया था। एक साल में 80 प्रतिशत से ज्यादा कार्य पूरा हो चुका है। अब पेंट का रंगाई-पुताई, खिड़की, दरवाजे और गेट का कार्य बाकी है। कार्यालय भवन में टाइल लगाने का कार्य तेजी से चल रहा है।
विज्ञापन

जिला गन्ना अधिकारी विजय बहादुर सिंह ने बताया कि समिति और परिषद के सयुंक्त कार्यालय में प्रथम तल में पांच कक्ष एक कंप्यूटर कक्ष और द्वितीय तल में पांच कक्ष और एक मीटिंग हाॅल का निर्माण किया जा रहा है। आगामी 30 जून तक शामली सहकारी गन्ना समिति और परिषद कार्यालय बन कर तैयार हो जाएगा। 30 जून के बाद नवीन कार्यालय भवन समिति व परिषद को हैंडओवर कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें