फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ामली चीनी मिल के प्रतिनिधि डीएम को रोजाना देंगे गन्ना भुगतान की रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शामली। डीएम जसजीत कौर ने सोमवार को जिले की सभी चीनी मिलों के गन्ना मूल्य भुगतान की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि बकाया भुगतान में तेजी लाएं। शामली चीनी मिल की भुगतान की स्थिति पर नाराजगी जताते हुए डीएम ने रोजाना रिपोर्ट देने के निर्देश मिल अधिकारियों को दिए। अगला पेराई सत्र शुरू होने से पहले पूरा भुगतान नहीं किया तो चीनी मिलों का गन्ना क्षेत्रफल काटने की संस्तुति कर दी जाएगी।
कलक्ट्रेट में आयोजित बैठक में जिला गन्ना अधिकारी विजय बहादुर सिंह ने बताया कि शामली, ऊन तथा थानाभवन चीनी मिल ने पेराई सत्र 2021-22 में 1151.65 करोड़ रुपये का गन्ना खरीदा। जिसमें शामली चीनी मिल ने 374.67 करोड़, ऊन मिल ने 337 करोड़ रुपये तथा थानाभवन चीनी मिल ने 439.99 करोड़ रुपये की खरीद की। जिसमें शामली चीनी मिल का सबसे कम गन्ना भुगतान है। शामली चीनी मिल ने 123.67 करोड़, ऊन चीनी मिल ने 171.29 करोड़ रुपये, थानाभवन चीनी मिल ने 208.13 करोड़ का गन्ना भुगतान किया है।
विज्ञापन

डीएम जसजीत कौर ने गन्ना मूल्य भुगतान देरी से किए जाने पर नाराजगी जताई। उन्होंने चीनी मिलों के अफसरों को बकाया गन्ना मूल्य भुगतान में तेजी लाने के निर्देश दिए। कहा कि वर्ष 2022-23 का नए गन्ना पेराई शुरू होने से पहले सभी चीनी मिलें संपूर्ण गन्ना मूल्य भुगतान कर दें। समय पर बकाया गन्ना भुगतान न करने वाली मिलों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। आगामी सुरक्षण बैठक में भुगतान न पूर्ण करने वाली चीनी मिलों का गन्ना क्षेत्रफल काटने की संस्तुति कर दी जाएगी।
विज्ञापन

इसके अतिरिक्त डीएम ने कहा कि 15 अक्टूबर तक मिलों में मेंटीनेंस कार्य पूरा कर लिया जाए। अक्टूबर के अंतिम सप्ताह तक पेराई सत्र शुरू करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। साथ ही कहा कि आगामी पेराई सत्र में नियमानुसार गन्ना मूल्य भुगतान के लिए पिछले तीन वर्ष के गन्ना भुगतान के तिहाई के बराबर सीसीएल का आवेदन बैंकों में करें। बैठक में एडीएम संतोष कुमार, शामली चीनी मिल के एवीपी प्रदीप कुमार, एजीएम केपी सरोहा, सहायक अकाउंट हेड विजित जैन, ऊन चीनी मिल के गन्ना महाप्रबंधक डॉ. कुलदीप पिलनिया, थानाभवन मिल के यूनिट हेड जीवी सिंह, अकाउंट हेड सुभाष बहुगुणा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें