फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: शामली चीनी मिल की चेन टूटी, मिल रही दो घंटे बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। मंगलवार को सुबह साढ़े तीन बजे के करीब अपर दोआब चीनी मिल की चेन टूट जाने से दो घंटे तक मिल बंद रही। इसके चलते किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं चौथे दिन भी गन्ना लदे वाहनों के कारण जाम लगा रहा।
विज्ञापन


मंगलवार सुबह साढ़े तीन बजे चीनी मिल की चेन टूट गई है, जिससे करीब दो घंटे मिल को बंद करना पड़ा। सुबह पांच बजे चीनी मिल को चालू किया गया। उधर, शामली में गन्ने के वाहनों के कारण चौथे दिन भी शहर को जाम से मुक्ति नहीं मिल सकी। गन्ना यार्ड से लेकर शामली नगर पालिका परिषद अग्रसेन पार्क, हनुमान रोड, शिव चौक, दूसरी ओर शामली कोतवाली गेट, अस्पताल रोड, वर्मा मार्केट रोड, वीवी इंटर काॅलेज तक गन्ने के वाहनों की लंबी लाइनें लगी रहीं।शामली रेलवे स्टेशन जाने-आने वाली ई-रिक्शाओं को परेशानी का सामना करना पड़ा। शामली चीनी मिल के उपगन्ना महाप्रंबधक दीपक राणा ने बताया कि चेन टूट जाने के कारण मिल करीब दो घंटे बंद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें