फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: शामली चीनी मिल हुई चालू, जाम से जूझा शहर

Sun, 14 Apr 2024 01:54 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
शामली हनुमान रोड पर गन्ने के वाहनो से लगा जाम
विज्ञापन
शामली। 18 घंटे शामली चीनी मिल बंद रहने के बाद शनिवार की सुबह चार बजे चालू हुई। मिल में ज्यादा गन्ना आने से पूरे दिन शहर में जाम की स्थिति बनी रही। गन्ने के वाहनों का जाम लगने से वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह सीजनल कर्मचारियों के हंगामे के कारण शामली मिल सात घंटे तक बंद रही थी। शाम पांच बजे शामली मिल में तकनीकी खराबी होने के बाद चालू नहीं हो पाई। शनिवार की सुबह चार बजे शामली मिल की तकनीकी खराबी ठीक होने के बाद चालू हो पाई। 18 घंटे बाद शामली मिल चालू हो पाई तो मिल में ज्यादा गन्ने के वाहन आने से शहर में शनिवार को सुबह से लेकर देर शाम तक मिल यार्ड से लेकर शामली नगर पालिका परिषद अग्रसेन पार्क, हनुमान रोड, शिव चौक, दूसरी ओर शामली कोतवाली गेट, अस्पताल रोड, वर्मा मार्किट रोड, वीवी इंटर काॅलेज तक गन्ने के वाहनों की लंबी लाइनें लग जाने से शहर में जाम की स्थिति बनी रही। शामली गन्ना समिति के विशेष सचिव मुकेश राठी ने बताया कि मिल की ओर से गन्ने का ज्यादा इंडेंट जारी कर दिया है। शामली मिल के गन्ना उपमहाप्रबंधक दीपक राणा ने बताया कि शनिवार सुबह चार बजे से शामली चीनी मिल ठीक चल रही है। रविवार को गन्ने का इंडेंट रोक दिया गया है।

शामली हनुमान रोड पर गन्ने के वाहनो से लगा जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें