ई-शपथ में शामली प्रदेश में पांचवें स्थान पर रहा
शामली। कोरोना जागरूकता को लेकर ई-शपथ दिलाने में शामली प्रदेश में पांचवें स्थान पर रहा तथा चौधरी चरण सिंह विश्व विद्यालय में प्रथम स्थान पर रहा है।
राष्ट्रीय सेवा योजना के जिला नोडल अधिकारी अजय बाबू शर्मा ने बताया कि शामली के एनएसएस के वालंटियर सदैव राष्ट्रीय हित के कार्यक्रम में अग्रणी रहते हैं। इसके पीछे क्षेत्रीय निदेशक रासेयो उत्तर प्रदेश डॉ. अशोक श्रोती, राज्य संपर्क अधिकारी रासेयो उत्तर प्रदेश डॉ. अंशुमाली शर्मा तथा कार्यक्रम समन्वयक चौधरी चरण सिंह विश्विद्यालय मेरठ डॉ. वीरेंद्र सिंह, सह जिला नोडल अधिकारी डॉ. भूपेंद्र कुमार, डीआईओएस सरदार सिंह, बीएसए गीता वर्मा समेत अन्य संस्थाओं के प्रतिनिधियों एवं अन्य लोगों का सहयोग रहा। पूर्व वालंटियर विजय, अंजली, ललित, सत्कुमासर, वसीम, आकिब, आफताब आदि तथा वर्तमान वालंटियर शीरीन, मेहविश, रेशमा, रितिका, खुशी, खुशो वर्मा, हेमा, मिस्बाह, आकाश, जितेंद्र, नासिर लक्ष्य को पूरा करने में एकजुट रहे।