यह था मामला
11 जुलाई 2019 को झिंझाना में बिजलीघर पर तैनात एसडीओ नाजिम अहमद पर सिकंदरपुर जाने के दौरान रास्ते में जानलेवा हमले की वारदात हुई थी। उस समय वह विभाग के किसी कार्य से जा रहे थे। मामले में अज्ञात हमलावरों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस की विवेचना के दौरान विधायक का नाम सामने आया था। विधायक पर बिजली चोरों की हिमायत में फोन करने के दौरान धमकाने का भी आरोप था। इसके बाद मुकदमे में विधायक का नाम भी शामिल कर लिया गया था।
यह भी पढ़ें: UP: दिल में बस गया मेरठ, अन्य प्रदेशों से आईं बेटियां बोलीं- लोग कहते थे 'क्राइम कैपिटल' में पढ़ने न जाना
आवास पर पहुंचे विधायक, समर्थकों ने किया स्वागत
विधायक नाहिद हसन गैंगस्टर के मामले में चित्रकूट जेल में बंद थे। उन्हें इलाहाबाद हाईकोर्ट से 30 नवंबर को जमानत मिली थी। दो दिसंबर को तमाम प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद विधायक को जेल से रिहा कर दिया गया था। इसके बाद वे सीधे लखनऊ पहुंचे। विधायक ने पांच दिसंबर को विधानसभा में अपने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली थी। वह जेल से चुनाव जीतने के बाद से शपथ नहीं ले पाए थे। शनिवार को विधायक कैराना पहुंचे। कोर्ट में हाजिर होने के बाद विधायक नाहिद हसन अपने आवास मोहल्ला आलदरम्यान में पहुंचे। जहां समर्थकों ने उनका फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया। इस दौरान विधायक ने लोगों की समस्याएं भी सुनीं और उनके निस्तारण कराने का आश्वासन दिया।