फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SDO पर हमले का मामला: अदालत में पेश हुए सपा विधायक नाहिद हसन, 13 जनवरी लगी अगली तारीख

Sat, 17 Dec 2022 11:04 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, शामली

सार

शामली में SDO पर हमले का मामला: सपा विधायक नाहिद हसन शनिवार को अदालत में पेश हुए। अब इस प्रकरण में 13 जनवरी अगली तारीख लगी है।
विज्ञापन
सपा विधायक नाहिद हसन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शामली जनपद के झिंझाना में 2019 में विद्युत विभाग के एसडीओ पर जानलेवा हमला करने और सरकारी कार्य में बाधा डालने के प्रकरण में सपा विधायक नाहिद हसन शनिवार को तारीख पर कोर्ट में पेश हुए। इस दौरान वादी के बयान भी कोर्ट में दर्ज किए गए। कोर्ट में विधायक की अगली तिथि 13 जनवरी लगी है।

विज्ञापन


शनिवार को कैराना से सपा विधायक नाहिद हसन झिंझाना में विद्युत निगम के एसडीओ पर जानलेवा हमला करने और सरकारी कार्य में बाधा डालने के प्रकरण में अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश के समक्ष पेश हुए। विधायक ने कोर्ट में तारीख के चलते हाजिरी भी दर्ज कराई। वह करीब डेढ़ घंटे तक कोर्ट में मौजूद रहे। मुकदमे के वादी भी कोर्ट में उपस्थित हुए, जिनके उक्त प्रकरण में बयान दर्ज किए गए। मुकदमे में विधायक नाहिद हसन की अगली तिथि 13 जनवरी 2023 लगी है। 

इसके बाद विधायक कोर्ट परिसर से चले गए। वहीं, विधायक के कोर्ट में पेश होने के चलते सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त रहे। सुरक्षाकर्मियों ने कोर्ट परिसर में किसी भी समर्थक को जुटने नहीं दिया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut: पुरुष टॉयलेट में फंसा था नवजात का खून से लथपथ शव, देखने वालों की कांप गई रूह, निर्दयी मां की तलाश जारी

विज्ञापन

यह था मामला
11 जुलाई 2019 को झिंझाना में बिजलीघर पर तैनात एसडीओ नाजिम अहमद पर सिकंदरपुर जाने के दौरान रास्ते में जानलेवा हमले की वारदात हुई थी। उस समय वह विभाग के किसी कार्य से जा रहे थे। मामले में अज्ञात हमलावरों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस की विवेचना के दौरान विधायक का नाम सामने आया था। विधायक पर बिजली चोरों की हिमायत में फोन करने के दौरान धमकाने का भी आरोप था। इसके बाद मुकदमे में विधायक का नाम भी शामिल कर लिया गया था।

यह भी पढ़ें: UP: दिल में बस गया मेरठ, अन्य प्रदेशों से आईं बेटियां बोलीं- लोग कहते थे 'क्राइम कैपिटल' में पढ़ने न जाना

आवास पर पहुंचे विधायक, समर्थकों ने किया स्वागत
विधायक नाहिद हसन गैंगस्टर के मामले में चित्रकूट जेल में बंद थे। उन्हें इलाहाबाद हाईकोर्ट से 30 नवंबर को जमानत मिली थी। दो दिसंबर को तमाम प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद विधायक को जेल से रिहा कर दिया गया था। इसके बाद वे सीधे लखनऊ पहुंचे। विधायक ने पांच दिसंबर को विधानसभा में अपने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली थी। वह जेल से चुनाव जीतने के बाद से शपथ नहीं ले पाए थे। शनिवार को विधायक कैराना पहुंचे। कोर्ट में हाजिर होने के बाद विधायक नाहिद हसन अपने आवास मोहल्ला आलदरम्यान में पहुंचे। जहां समर्थकों ने उनका फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया। इस दौरान विधायक ने लोगों की समस्याएं भी सुनीं और उनके निस्तारण कराने का आश्वासन दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें