फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरु रविदास ने समाज में चेतना जगाने का काम किया

विज्ञापन
विज्ञापन
थानाभवन। रविवार सुबह मेला ग्राउंड स्थित मंदिर संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज के नाम पर बनाए जाने वाले द्वार का शिलान्यास एवं भूमि पूजन किया गया। इसका शिलान्यास पूर्व चेयरमैन संजय शर्मा ने किया। उन्होंने कहा कि संत शिरोमणि गुरु रविदास ने अपने पूरे जीवन काल में सभी लोगों के मन से जात पात का भेदभाव निकालकर लोगों को सही मार्ग पर चलना सिखाया। उन्होंने कहा कि संत रविदास ने समाज में चेतना लाने का काम किया था। पंडित जितेंद्र शर्मा ने विधि विधान से पूजन संपन्न कराई। कार्यक्रम में ऋषिपाल सिंह, डॉ. संजय कुमार, मास्टर बाबूराम, बालकिशन आर्य, विनोद कुमार, राजेश कुमार, रामकिशन, पंडित सदानन्द, राकेश कुमार, मास्टर परवीन कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें