कांधला। कस्बे के मोहल्ला मौलानान निवासी ट्रक चालक की राजस्थान के बीकानेर में सड़क हादसे में मौत हो गई।
कस्बे के मोहल्ला मौलानान निवासी (30) सरताज ट्रक चलाता था। परिजनों के अनुसार तीन दिन पूर्व वह राजस्थान के बीकानेर में ट्रक से कुछ सामान लेकर गया था। वहां पर सामान पहुंचाने के बाद वह वापस कांधला की ओर लौट रहा था। जब वह राजस्थान बॉर्डर से होकर गुजर रहा था। तभी ट्रक के टायर में पंक्चर होने के बाद सरताज उसे बदलने के लिए नीचे उतर गया। टायर बदलने के समय सामने से आ रहे एक वाहन की चपेट में आने से वह घायल हो गया। राहगीर उसे अस्पताल लेकर गए, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। मामले की सूचना सरताज के आधार कार्ड के आधार पर परिवार के लोगों को दी गई। परिवार के लोग वहां से सरताज के शव को लेने के लिए बीकानेर के लिए रवाना हो गए।