फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: बीएचईएल के गृह भंडार में चोरी में शामली निवासी गिरफ्तार

Mon, 02 Sep 2024 02:17 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
चौसाना (शामली)। बीएचईएल के गृह भंडार से चोरी हुए करीब एक करोड़ से ज्यादा कीमत के सामान के मामले में उत्तराखंड पुलिस ने चौसाना के पठानपुरा निवासी को स्कॉर्पियो कार में चोरी के सामान सहित गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

भंडार ग्रह से चोरी के मामले में बीती 22 अगस्त को बीएचईएल के वरिष्ठ उप महाप्रबंधक उमेश प्रसाद ने मुकदमा दर्ज कराया था। रानीपुर उत्तराखंड की विशेष पुलिस टीम गठित करते हुए सर्विलांस इनपुट संग्रहित कर सूचना उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी सीआईयू हरिद्वार को दी थी। इस मामले में पुलिस ने सुशील निवासी पठानपुरा को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसके कब्जे से स्कॉर्पियो कार व चोरी किया गया 760 किलोग्राम कॉपर बरामद हुआ था। इससे पूर्व टीम ने दो युवक पकड़े थे। युवकों की पूछताछ के बाद ही सुशील को धर दबोचा। बताया गया कि युवक दो मई से लगातार चोरी कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें