फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli: धार्मिक स्थल में मिले मांस के टुकड़े, पूजा करने आए लोग भड़के, इस गांव में हुई वारदात

Sat, 20 Sep 2025 12:01 AM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, शामली

सार

पटनी परतापुर में शुक्रवार सुबह धार्मिक स्थल में लोग पूजा करने पहुंचा तो मां देखकर अचंभित रह गए। श्रद्धालुओं ने कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा कर दिया। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झिंझाना थाने की अहमदगढ़ चौकी क्षेत्र के गांव पटनी परतापुर स्थित शिव मंदिर में मांस के टुकड़े मिलने से ग्रामीणों में रोष व्याप्त हो गया। ग्रामीणों की भीड़ मौके पर इकट्ठा हो गई और आरोपियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने ग्रामीणों को कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत किया। दोपहर बाद ग्रामीणों ने मंदिर में हवन यज्ञ का शुद्धिकरण कराया।

विज्ञापन


शुक्रवार सुबह श्रद्धालु पूजा अर्चना के लिए मंदिर पहुंचे। श्रद्धालुओं ने मांस के टुकड़े देखे। इसकी जानकारी मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ मंदिर में इकट्ठा हो गई। ग्रामीणों ने इस घटना पर आक्रोश व्यक्त किया। सूचना पर झिंझाना थाना प्रभारी ओर अहमदगढ़ चौकी प्रभारी मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली।

ग्रामीणों ने पुलिस से इस तरह का कृत्य करने वाले आरोपियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की। थाना प्रभारी ने ग्रामीणों को आरोपी के विरुद्ध कार्रवाई का आश्वासन दिया। ग्राम प्रधान फूल कुमार ने बताया कि असामाजिक तत्वों द्वारा मंदिर में यह कृत्य किया गया है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि शिवलिंग की सफाई कर दी गई है और दोपहर बाद ग्रामीणों द्वारा मंदिर में हवन-यज्ञ कर शुद्धिकरण करा दिया गया है। पुलिस को इस मामले में अभी तहरीर नहीं दी गई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें