फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli: आधी रात को टूटी टेबल फैन की पंखुड़ी, छत पर सो रहे व्यक्ति की मौत, जानें ऐसा कैसे हुआ

Sun, 17 Aug 2025 05:14 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, शामली

सार

बनतीखेड़ा में पंखुड़ी टूटने की आवाज से परिवार घबरा गया। शोर सुनकर मुरसलीन छत से जल्दबाजी में नीचे की ओर भागे। संतुलन बिगड़ने से नीचे गिरकर उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
मुरसलीन की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बाबरी क्षेत्र के गांव बनतीखेड़ा में रात करीब 2:30 बजे मुरसलीन (50) की छत से गिरकर मौत हो गई। उनकी मौत पर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। 

विज्ञापन


मुरसलीन पुत्र पुत्र इंसार शनिवार रात घर की छत पर सोए थे। परिवार नीचे आंगन में टेबल फैन लगाकर सोया हुआ था। करीब 2:30 बजे टेबल फैन की पंखुडी टूट गई, जिसकी आवाज सुनकर परिवार घबरा गया और शोर मचा दिया। शोर सुनकर छत पर सो रहे मुरसलीन जल्दबाजी में छत से नीचे की ओर भागे। संतुलन बिगड़ने से छत से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। मुरसलीन को परिजन शामली के निजी अस्पताल में ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें