फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लिंगानुपात में मंडल में शामली पहले नंबर पर: सीएमओ

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। कलक्ट्रेट सभागार में पीसीपीएनडीटी की कार्यशाला का आयोजन किया गया। सीएमओ ने कहा कि मंडल में लिंगानुपात के मामले में शामली पहले स्थान पर है।
विज्ञापन

पीसीपीएनडीटी के अंतर्गत कार्यशाला का आयोजन कलक्ट्रेट सभागार में एडीएम संतोष कुमार सिंह की अध्यक्षता में की गई। सीएमओ डॉक्टर संजय अग्रवाल ने बताया कि जनपद का लिंग अनुपात मंडल में प्रथम स्थान पर है। प्रति एक हजार पुरुषों पर वर्ष 2021 की एनएफएचएस सर्वे में जनपद सहारनपुर में लड़कियों की संख्या 984, मुजफ्फरनगर में 957 और शामली में 989 है। इसी प्रकार पीसीपीएनडीटी एक्ट 1994 के प्राविधानों, पंजीकरण, निरस्तीकरण, निलंबन, मिथ्या ग्राहक परीक्षण, वर्तमान में संचालित अल्ट्रासाउंड केंद्रों के बारे में भी जानकारी दी गई।
विज्ञापन

जिला कार्यक्रम प्रबंधक एनएचएम आशुतोष श्रीवास्तव ने भी विचार रखे। कार्यशाला का संचालन नोडल अधिकारी डा. अतुल बंसल ने किया। कार्यशाला में निजी क्षेत्र के चिकित्सक डा. मुकेश, डा. सौरभ अग्रवाल, डा. सलीम जावेद, राजकीय चिकित्सक डा. किशोर आहूजा रेडियोलोजिस्ट, समाजसेवी बीना अग्रवाल, पंकज गर्ग सदस्य जनपदीय सलाहकार समिति आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें