वहीं घटना से क्षुब्ध सैकड़ों व्यापारी चौक बाजार में धरना देकर बैठ गए थे। लगातार तीन दिन तक धरना-प्रदर्शन चलता रहा। धरना दे रहे व्यापारियों व श्रद्धालुओं की मांग थी कि सीओ व कोतवाल को तुरंत सस्पेंड किया जाए और प्राचीन मंदिरों में चोरी की घटनाओं का जल्द खुलासा किया जाए। मामले में नाटकीय के ढंग से राजनीति शुरू हो गई। तीसरे दिन व्यापारियों ने एडीएम संतोष कुमार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम एक मांग पत्र सौंपकर धरना समाप्त कर दिया था। घटना के खुलासे के लिए तीन सितंबर का समय भी दिया था, लेकिन आज तक खुलासा नहीं हो सका।
यह भी पढ़ें: UP: आखिर कौन हैं 'बेबी', जिसे ढूंढने में नाकाम हुई पुलिस, डॉग स्क्वॉड व ड्रोन भी फेल, अब जताई ये आशंका
वहीं मंगलवार देर रात एसपी अभिषेक झा ने पुलिस क्षेत्राधिकारियों के कार्य क्षेत्र में फेरबदल करने के आदेश जारी कर दिए। जिसमें उनके द्वारा कैराना पुलिस क्षेत्राधिकारी बिजेंद्र सिंह भड़ाना को सीओ यातायात पद पर भेजा गया। वहीं उनके स्थान पर अमरदीप मौर्य को कैराना का नया पुलिस क्षेत्राधिकारी बना दिया गया है।