फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्कूल की 100 गज की परिधि में तंबाकु, गुटका बेचने पर दो का चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
हसनपुर में भट्ठे से 11 श्रमिक और उनके परिजनों को कराया बंधनमुक्त
विज्ञापन

एंटी हयूमन ट्रैफिकिंग यूनिट और श्रम विभाग ने चलाया संयुक्त अभियान
संवाद न्यूज एजेंसी
कैराना। एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट और श्रम विभाग ने संयुक्त रूप से कस्बे में दुकानों पर काम करने वाले बाल श्रमिकों के बारे में जांच की। साथ ही स्कूल-कॉलेजों के 100 गज की परिधि में गुटका, बीड़ी, सिगरेट आदि बेचने पर दो दुकानदारों का चालान किया। बाद में टीम ने शामली में एक ईंट भट्ठे पर बंधक बनाकर रखे 11 श्रमिकों व उनके परिजनों को बंधन मुक्त कराया।
सोमवार को एंटी हयूमन ट्रैफिकिंग यूनिट की एसओ आरती चंद्रा तथा श्रम प्रर्वतन अधिकारी विप्लव दीक्षित ने कैराना के मुख्य मार्ग पर बाइक रिपेयर तथा ढाबों पर जाकर बाल श्रमिकों के बारे में जांच की। इस दौरान टीम के आने से पहले ही वहां काम करने वाले बाल श्रमिकों को हटा दिया गया। इसके बाद टीम ने स्कूल-कॉलेजों के 100 गज की परिधि में गुटका, पान, बीड़ी, सिगरेट आदि बेचने वाली दुकानों पर जांच की। इस दौरान टीम ने स्कूल के पास गुटका, बीड़ी, सिगरेट आदि बेचने पर दो दुकानदारों को चालान करने के साथ ही उन्हें नोटिस जारी किए। इसके बाद टीम ने शामली में मेरठ रोड पर हसनपुर गांव स्थित ईंट भट्ठे पर पहुंची। वहां मौजूद 11 श्रमिकों ने टीम को बताया कि भट्ठे की सीजन खत्म होने के बावजूद उन्हें बंधक बनाकर काम कराया जा रहा है। जिस पर टीम ने सभी 11 श्रमिक व उनके परिजनों को बंधन मुक्त कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट-
आईजीआरएस पर श्रमिक द्वारा शिकायत की गई थी। जिस पर संज्ञान लेते हुए भट्ठे से 11 श्रमिक व उनके परिवार के लोगों को मुक्त कराया गया।-विप्लव दीक्षित, श्रम प्रवर्तन अधिकारी शामली
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें