फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli: किसान को लाठी-डंडों से पीट-पीटकर किया अधमरा, ऐसी हालत में छोड़कर भागे आरोपी, ये था विवाद

Tue, 05 Sep 2023 08:39 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, शामली

सार

Saharanpur News : खेत की मेड़ के विवाद में किसान पर लाठी-डंडों से हमला किया गया। आरोपी किसान को अधमरा कर छोड़कर भाग गए।
विज्ञापन
किसान को पीटते आरोपी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शामली जनपद के झिंझाना में एक किसान पर हमले करने का मामला सामने आया है। खेत में पानी चलाने गए किसान पर मेड़ काटने का आरोप लगाकर लाठी-डंडों व धारदार हथियार से हमला किया गया। इसके बाद आरोपी पीड़ित किसान को मरणासन्न अवस्था में छोड़कर जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। इस मामले में पुलिस ने तहरीर के आधार पर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी का चालान कर दिया है।

विज्ञापन


मंगलवार को गढ़ीपुख्ता थाना क्षेत्र के गांव ताना निवासी रविपाल पुत्र इंद्रपाल ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि शनिवार की शाम को मैं ओर मेरा चाचा राकेश पाल होसंगपुर के जंगल में स्थित अपने खेत पर पानी चला रहे थे। तभी हमारे गांव के ही खेत के पड़ोसी बिजेंद्र, राजसिंह पुत्र गण मांगेराम, देव पुत्र बिजेंद्र ने मेरे चाचा के ऊपर धारदार हथियार व लाठी-डंडों से हमला कर दिया। आरोपी मरणासन्न हालत में छोड़कर भाग गए। 

यह भी पढ़ें: लाठीचार्ज पर उबाल: अधिवक्ताओं ने गृह सचिव का फूंका पुतला, हड़ताल से अदालतों में अटके 2500 केस, प्रदर्शन जारी

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि आरोपी खेत की मेड़ काटने का भी आरोप लगा रहे हैं। बताया गया कि परिजनों के आने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। उधर, पुलिस ने इस मामले में तत्परता दिखाते हुए आरोपी बिजेंद्र पुत्र मांगेराम निवासी ग्राम ताना, थाना गढ़ीपुख्ता शामली को होसंगपुर जंगल से गिरफ्तार कर चालान कर दिया है। इस घटना का वीडियो सोसल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

यह भी पढ़ें: Meerut Crime News: दुष्कर्म के आरोपी पिता ने दी तेजाब डालने की धमकी, थाने में पूछताछ के बाद महिला की मौत
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें