काफी समय से चल रहा है प्रेम-प्रसंग
बताया गया कि युवती का पड़ोस के गांव निवासी एक युवक से पिछले काफी समय से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। वह किसी भी हाल में प्रेमिका से शादी करना चाहता है लेकिन, युवती के परिजन उसकी शादी कहीं और करा रहे हैं। इसी बात से आहत होकर प्रेमी गुरुवार को अपने मामा और दो अन्य साथियों के साथ प्रेमिका के गांव पहुंच गया।
उधर, प्रेमी के आने की सूचना पर मिलने पर युवती के परिजनों ने उन्हें घेर लिया। इस दौरान युवक के मामा और उसके दोनों साथी मौके से जान बचाकर भाग निकले। वहीं, इसी बीच युवती के परिजनों ने प्रेमी युवक को दबोच लिया। इसके बाद उसकी पेड़ से बांधकर पिटाई की गई।
वहीं, मौके से भागे मामा ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और युवक की जान बचाई। पुलिस युवती के प्रेमी युवक और युवती के पिता को कोतवाली ले गई। बाद में दोनों पक्षों के परिजन भी कोतवाली पहुंचे।
सूत्रों के अनुसार युवक और युवती पहले एक की कॉलेज में पढ़ते थे, जहां उनके बीच प्रेम-प्रसंग हो गया था। युवती के पिता ने अपनी बेटी का रिश्ता जनपद बागपत के एक गांव में कर दिया था। वहीं, 15 दिन पहले प्रेमी ने युवती के होने वाले पति को इंस्टाग्राम पर बरात लेकर आने पर गोली मारने की धमकी भी दी थी, जिसकी तहरीर संबंधित कोतवाली में दी गई थी।
इंस्पेक्टर अपराध नेत्रपाल सिंह ने बताया कि मामले में अभी तक तहरीर नहीं मिली है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।