फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कॉलेज का प्यार: प्रेमी को पेड़ से बांधकर उतारा इश्क का भूत, जमकर की धुनाई, जोश में खो बैठा था होश

Thu, 06 Jul 2023 06:07 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, शामली

सार

Shamli News : एक प्रेमी को अपनी प्रेमिका के घर जाना महंगा पड़ गया। युवती के परिजनों ने उसकी पेड़ से बांधकर पिटाई की। इस दौरान प्रेमी युवक के मामा और दो अन्य साथी मौके से जान बचाकर भागे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एक प्रेमी को अपनी प्रेमिका के गांव जाना महंगा पड़ गया। जैसे ही वह प्रेमिका के घर पहुंचा तो युवती के परिजनों ने उसे पकड़ लिया। इसके बाद प्रेमी युवक को पेड़ से बांध दिया और उसकी जमकर पिटाई भी की। इस दौरान उसके साथी किसी तरह जान बचाकर मौके से भाग निकले।

विज्ञापन


ये है पूरा मामला
दरअसल, कैराना के एक गांव निवासी युवती का रिश्ता जनपद बागपत के गांव में तय हुआ है। वहीं, प्रेमिका का रिश्ता होने का पता चलने पर प्रेमी अपने मामा और दो अन्य साथियों के साथ गुरुवार को युवती के गांव पहुंच गया। इस दौरान युवती के परिजनों ने प्रेमी को पेड़ से बांधकर पीटा, जबकि युवक के मामा और उसके दो साथियों ने भागकर जान बचाई। उधर, सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंची और मामले की पूरी जानकारी लेते हुए युवक की जान बचाई।

Trending Videos

काफी समय से चल रहा है प्रेम-प्रसंग
बताया गया कि युवती का पड़ोस के गांव निवासी एक युवक से पिछले काफी समय से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। वह किसी भी हाल में प्रेमिका से शादी करना चाहता है लेकिन, युवती के परिजन उसकी शादी कहीं और करा रहे हैं। इसी बात से आहत होकर प्रेमी गुरुवार को अपने मामा और दो अन्य साथियों के साथ प्रेमिका के गांव पहुंच गया। 

उधर, प्रेमी के आने की सूचना पर मिलने पर युवती के परिजनों ने उन्हें घेर लिया। इस दौरान युवक के मामा और उसके दोनों साथी मौके से जान बचाकर भाग निकले। वहीं, इसी बीच युवती के परिजनों ने प्रेमी युवक को दबोच लिया। इसके बाद उसकी पेड़ से बांधकर पिटाई की गई। 

वहीं, मौके से भागे मामा ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और युवक की जान बचाई। पुलिस युवती के प्रेमी युवक और युवती के पिता को कोतवाली ले गई। बाद में दोनों पक्षों के परिजन भी कोतवाली पहुंचे। 
विज्ञापन

सूत्रों के अनुसार युवक और युवती पहले एक की कॉलेज में पढ़ते थे, जहां उनके बीच प्रेम-प्रसंग हो गया था। युवती के पिता ने अपनी बेटी का रिश्ता जनपद बागपत के एक गांव में कर दिया था। वहीं, 15 दिन पहले प्रेमी ने युवती के होने वाले पति को इंस्टाग्राम पर बरात लेकर आने पर गोली मारने की धमकी भी दी थी, जिसकी तहरीर संबंधित कोतवाली में दी गई थी। 

इंस्पेक्टर अपराध नेत्रपाल सिंह ने बताया कि मामले में अभी तक तहरीर नहीं मिली है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें