कांधला कस्बे के बुढ़ाना मोड़ स्थित साजिद स्पेयर पार्ट्स की दुकान में रविवार को संदिग्ध परिस्थितियों में भीषण आग लग गई। आग इतनी भयंकर थी कि उसने आसपास की दुकानों को भी अपनी चपेट में ले लिया। आग की लपटें उठती देख आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई।
दुकान संचालक साजिद सिद्दीकी ने बताया कि आग लगने से दुकान में रखा लाखों रुपये का सामान जल गया। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग से आसपास की दुकानों को भी नुकसान पहुंचा है। घटना के बाद दुकानदारों में दहशत का माहौल बना रहा। सीओ हेमंत कुमार ने बताया कि कई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। का कहना है कि आग बुझाने का प्रयास किया जा रहा है।