फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli: पति गया ड्यूटी पर, महिला का शव घर में फंदे पर लटका मिला, पास ही रो रहा था एक साल का बेटा

Mon, 15 Sep 2025 10:07 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, शामली

सार

गांव टिटौली में लवी ने सुसाइड कर लिया। उसका पति असम राइफल्स में सिपाही के पद पर तैनात है। दो दिन पहले ही ड्यूटी पर गया था। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। 
विज्ञापन
लवी की फाइल फोटो और विलाप करते परिजन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आदर्श मंडी थानाक्षेत्र के गांव टिटौली में लवी (28) का शव घर पर कमरे में फंदे से लटका मिला है। महिला का पति मोहित असम राइफल्स में सिपाही के पद पर तैनात है और दो दिन पहले ही डेढ़ माह की छुट्टी के बाद ड्यूटी पर गया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया। पुलिस को अभी तहरीर नहीं दी गई।

विज्ञापन


गांव टिटौली निवासी लवी का शव सोमवार सुबह करीब दस बजे घर के कमरे में छत के पंखे से रस्सी के सहारे फंदे पर लटका मिला। शव को लटका देख परिजनों में खलबली मच गई। परिजनों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जानकारी ली। उसके मायके वाले भी पहुंच गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया। 
परिजनों ने बताया कि महिला का पति असम राइफल्स में सिपाही है। वह डेढ़ माह की छुट्टी पर आया हुआ था। दो दिन पहले ही घर से ड्यूटी पर गया था। महिला की तीन साल पहले शादी हुई थी और एक साल का बेटा है। परिजनों की तरफ से इस मामले में अभी कोई तहरीर नहीं दी है। महिला की मौत से परिजनों में गम का माहौल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें