फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli: जयंत चौधरी बोले- हिंदू-मुस्लिम में झगड़ा कराती है सरकार, नहीं कराना चाहती जातिगत गणना

Sun, 12 Mar 2023 04:34 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली

सार

शामली के ऊन कस्बे में  चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा अनावरण के दौरान भाजपा पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि चौधरी चरण सिंह अब दोबारा नहीं मिलेंगे। 
विज्ञापन
चौधरी जयंत सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शामली जनपद में रालोद अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार जातिगत गणना नहीं कराना चाहती है। इससे पिछड़ों और वंचितों के लिए सरकार को काम करना पड़ेगा। सरकार बस हिंदू-मुस्लिम में झगड़े कराती है। शामली के ऊन कस्बे में चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा अनावरण के बाद चौधरी ने सभा को संबोधित किया।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि चौधरी चरण सिंह अब दोबारा नहीं मिलेंगे। उन्होंने किसान-मजदूरों के लिए जो किया, अब कोई नहीं करेगा। हमें खुद ही अपना राजनीतिक पहचान और दायरा बढ़ाना पड़ेगा।

यह भी पढ़ें: Murder:  लापता बेटे को दर-दर ढूंढ रहे थे परिजन, गांव के बाहर बिटौड़े में जली मिली लाश, खौफनाक थी वारदात
विज्ञापन
विज्ञापन


किसानों को उनकी फसल का लाभकारी मूल्य नहीं मिल पा रहा है। सरकार उद्योगपतियों का फायदा कराने में लगी है। समाज का हर वर्ग आज परेशान है, 2024 में कोई मजबूरी नहीं है। भाजपा के लोग इसे लेकर अफवाह फैला रहे हैं। वे जनता में डर का माहौल पैदा करके ही फायदा उठाते हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें