फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम में श्रेष्ठ प्रदर्शन पर शामली को मिला कांस्य पदक

Sun, 26 Nov 2023 01:00 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
- 27 नवंबर को लखनऊ में जिला क्षय रोग अधिकारी प्राप्त करेंगे पदक और प्रशस्तिपत्र
विज्ञापन

शामली। क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम में जनपद शामली का अच्छा प्रदर्शन करने पर 27 नवंबर को लखनऊ में जिला क्षय रोग अधिकारी कांस्य पदक प्राप्त करेंगे।
स्वास्थ्य विभाग के तहत राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम के निर्धारित सूचकांकों के मानक का प्रदर्शन 2022 व 2023 में उत्तम पाया गया। इसके लिए 27 नवंबर 2023 को लखनऊ में उप मुख्यमंत्री द्वारा कांस्य पदक एवं प्रशस्तिपत्र देकर जनपद को सम्मानित किया जाएगा। सीएमओ डॉ. संजय अग्रवाल ने बताया सेंट्रल टीबी डिवीजन द्वारा 10 गांव का चयन किया गया था, जिसमें सेंट्रल टीबी डिवीजन की टीम ने इन गांव का सर्वे कराया गया था।
विज्ञापन

सर्वे के दौरान निर्धारित सूचकांकों के अनुसार जनपद शामली अच्छी श्रेणी में पाया गया। 2023 में भी जनपद शामली का टीबी स्कोर अच्छी श्रेणी में पाया गया। इसके लिए सेंट्रल टीबी डिविजन द्वारा जनपद शामली को कांस्य पदक के लिए चुना गया। जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. अनिल कुमार 27 नवंबर को 50 शैय्या चिकित्सालय आलमबाग पहुंच कर उप राष्ट्रीय प्रमाणन पदक और प्रशस्ति पत्र प्राप्त करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें