शामली में प्रशासनिक नेतृत्व में बदलाव किया गया है। शासन की ओर से जारी तबादला सूची में जिलाधिकारी आलोक यादव का स्थानांतरण कर दिया गया है। उन्हें विशेष सचिव, आईटी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग बनाया गया है। वहीं ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण में अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी (एसीईओ) के पद पर तैनात रहे प्रवीण वर्मा को शामली का नया जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है।
2015 बैच के आईएएस अधिकारी आलोक यादव ने 24 अप्रैल की देर रात शामली के जिलाधिकारी का कार्यभार संभाला था। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने विकास भवन, कलक्ट्रेट और तहसीलों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। सरकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की और लापरवाही मिलने पर संबंधित अधिकारियों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा। अब शासन ने उन्हें नई जिम्मेदारी सौंपी है। उनके स्थान पर प्रवीण वर्मा जिले की प्रशासनिक कमान संभालेंगे।