फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli: घर में संदिग्ध हालात में पड़ा मिला युवक का शव, माता-पिता की मौत के बाद चाचा के यहां रहता था रविल

Sun, 07 Dec 2025 03:33 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, शामली

सार

गांव सिंभालका में अविवाहित रविल के माता-पिता की मौत हो गई थी, उसका कोई भाई-बहन भी नहीं था। रविवार को उसका शव घर में पड़ा मिला। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
Death - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहर कोतवाली क्षेत्र में गांव सिंभालका में रविल (30) की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसका शव घर में ही मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


रविल की पिता राजेश कुमार की चार माह पहले मृत्यु हो गई थी। मां की बचपन में मौत हो गई थी। वह अपने पिता का इकलौता था और कोई भाई-बहन नहीं था। अविवाहित रविल अपने चाचा तेजपाल के यहां रहता था। 

रविवार सुबह वह घर में मृत अवस्था में पड़ा मिला। उसके तहेरे भाई रजत की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मामले में आगे कार्रवाई की जाएगी। वहीं रविल की मौत को लेकर आसपास तमाम तरह की चचाएं हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें