फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli: कूड़े के ढेर से आई रोने की आवाज, कपड़े में लिपटी मिली नवजात बच्ची, दो ग्रामीण बोले- इसे हम पालेंगे

Thu, 05 Feb 2026 06:34 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, शामली

सार

कैराना के गांव मलकपुर में ग्रामीणों ने बच्ची को कूड़े के ढेर पर पड़ा देाा। सूचना पर पुलिस पहुंची और बच्ची को अपने कब्जे में लेकर चाइल्ड लाइन को सौंप दिया। फिलहाल बच्ची को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन
नवजात शिशु, new born baby - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गांव मलकपुर में नवजात बच्ची कपड़े में लिपटी हुई कुरड़ी के ढेर पर मिली। ग्रामीणों द्वारा सूचना देने पर पुलिस मौके पर पहुंची और बच्ची को चाइल्ड लाइन की सपुर्दगी में दे दिया। चाइल्ड लाइन ने बच्ची को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया।

विज्ञापन


गांव मलकपुर में बुधवार देर शाम गांव के पास कुरड़ी पर कपड़े में लिपटी एक नवजात बच्ची पड़ी थी। ग्रामीणों ने कपड़ा खोलकर देखा तो उसमें नवजात बच्ची मिलने पर ग्रामीण हैरान रह गए। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जानकारी ली। इस दौरान एक दो ग्रामीण में यह भी कहा कि वह बच्ची अपने पास रख लेंगे। 

पुलिस द्वारा सूचना देने पर चाइल्ड लाइन की टीम भी मौके पर पहुंची। नवजात बच्ची को पहले नगर में स्थित एक प्राइवेट डॉक्टर के पास दिखाया गया जहां डॉक्टर ने बच्ची को स्वस्थ बताया। बाद में चाइल्ड लाइन की टीम ने नवजात बच्ची को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। नवजात बच्ची मिलने का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। 
विज्ञापन


जिला अस्पताल के बच्चा वार्ड में भर्ती नवजात को देखने के लिए बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष सत्येंद्र कुमार, सदस्य यशपाल पंवार और मीनू वर्मा, जिला प्रोबेशन अधिकारी मोहम्मद मुशफेकीन ने पहुंचकर जानकारी ली। बालिका स्वस्थ बताई गई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें