फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli: घर से खेलने के लिए निकला था कक्षा छह का छात्र, नदी में तैरता मिला शव, परिजनों में मचा कोहराम

Mon, 07 Aug 2023 10:29 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत

सार

उत्तर प्रदेश के शामली में घर से खेलने के लिए निकले कक्षा छह के छात्र का शव नदी में तैरता मिला। वह रविवार से लापता चल रहा था। काफी तलाश करने के बाद भी छात्र का कोई सुराग नहीं लगा था।
विज्ञापन
विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के शामली में बाबरी थाना क्षेत्र में लापता हुए एक छात्र का शव सोमवार सुबह नदी में तैरता मिला। गांव बनतीखेड़ा निवासी अरमान (12) पुत्र अमीरुद्दीन रविवार 11 बजे घर से खेलने के लिए गया था। देर शाम तक घर न पहुंचने पर परिजनों ने रात भर अरमान की तलाश जंगलों सहित गांव में स्थित कृष्णा नदी में की मगर उसका पता नहीं लग सका था।

विज्ञापन


सोमवार की सुबह करीब 7 बजे अरमान का शव कृष्णा नदी में झाड़ी में फंसा मिला। सूचना पाते ही परिजन और पुलिस मौके पर पहुंची। बच्चे के शव को बाहर निकाला गया।श्व को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
 

Trending Videos
विज्ञापन

उधर, गांव की मस्जिद में लगे सीसीटीवी कैमरे में अरमान गांव के तीन अन्य बच्चों के साथ जाता दिखाई दे रहा है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही इस मामले में कुछ कहा जा सकेगा।

उधर, अरमान की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मोहल्ले के लोग पीड़ित परिवार को सांत्वना देने में लगे हुए हैं। अरमान कक्षा 6वीं का छात्र था जबकि उसके पिता अमीरुद्दीन मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण करते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें