फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli: दसवीं की छात्रा से तीन युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Wed, 28 Jun 2023 07:15 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली

सार

उत्तर प्रदेश के शामली जनपद में दसवीं कक्षा की छात्रा के साथ तीन युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। पीड़िता की शिकायत पर तीनों युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के शामली जनपद में थानाभवन थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली दसवीं की छात्रा के साथ्तीन युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। यही नहीं अशलील वीडियो को वायरल करने की भी धमकी दी गई। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


क्षेत्र के एक गांव निवासी पीड़िता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह कक्षा 10 की छात्रा है। 9 फरवरी को अपने स्कूल जा रही थी के तभी रास्ते में गांव के ही तीन युवक मिले तथा उसे जबरदस्ती उठाकर खेत में ले गए और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। यही नहीं उसकी अश्लील वीडियो बना ली तथा वीडियो वायरल करने की धमकी देकर आरोपी लगातार उसके साथ दुष्कर्म करते रहे।

आरोप है कि तीनों बदमाश किस्म के है और तमंचा दिखाकर आतंकित करते है तथा कहते है कि मां बाप को या किसी को बताया तो सभी को जान से मार देंगे। धमकी देते है कि पहले भीउनके खिलाफ रिपोर्ट हो चुकी है। अभी भी लगातार धमकी दी जा रही है। जिसके कारण पीड़ित परिवार दहश्त में है।
विज्ञापन


थाना प्रभारी अजयवीर सिंह का कहना है कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर तीनों आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें