फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli : होलिका दहन को लेकर विवाद में चली गोली, दो भाई घायल, एक के सिर पर मारी थी ईंट

Wed, 08 Mar 2023 01:35 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, शामली
विज्ञापन
demo pic...
विज्ञापन

बाबरी क्षेत्र के गांव भिक्का माजरा में होलिका दहन को लेकर विवाद हो गया। इस दौरान गोलीबारी और पथराव हुआ जिसमें दो भाई घायल हो गए। जानकारी के अनुसार भिक्का माजरा गांव में मंगलवार रात होलिका दहन को लेकर विवाद हो गया। होलिका दहन करने को लेकर संदीप पुत्र वीरसेन व नरेंद्र पुत्र जगमेहर के बीच कहासुनी हो गई। 

विज्ञापन


इसी बीच संदीप का बड़ा भाई प्रवीण शोर सुनकर मौके पर पहुंचा तो नरेंद्र का पुत्र अर्जुन भी मौके पर आ गया और तमंचे से प्रवीण पर फायर कर दिया। प्रवीण के बाएं हाथ में गोली लगने से वह घायल हो गया। 

अर्जुन ने भागते हुए प्रवीण के छोटे भाई संदीप को भी सिर में ईंट मारकर घायल कर दिया और फरार हो गया। सूचना पर बाबरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी अर्जुन के पिता को हिरासत में ले लिया। बाबरी थाना पुलिस ने दोनों भाइयों को उपचार के लिए भेजा और मामला दर्ज करने में जुट गई। अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें