फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli: सदर विधायक प्रसन्न चौधरी को जान से मारने की धमकी, जानें क्या है वजह

Thu, 19 Sep 2024 01:07 AM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, शामली

सार

साइबर ठग ने सदर विधायक प्रसन्न चौधरी को कॉल कर ठगी का प्रयास किया। खाता नंबर देने से मना कराने पर उनके साथ अभद्रता की और जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
विधायक प्रसन्न चौधरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले में साइबर ठगी के मामले रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। साइबर ठग ने सदर विधायक प्रसन्न चौधरी को कॉल कर ठगी का प्रयास किया। खाता नंबर देने से मना कराने पर उनके साथ अभद्रता की और जान से मारने की धमकी दी। विधायक ने कोतवाली पुलिस से मामले की शिकायत की है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन

विधायक ने बताया कि उनका कासोपुर गांव में स्कूल है, जिसमें कक्षा 8 तक शिक्षा दी जाती है। बताया कि बुधवार को अनजान नंबर से उनके पास कॉल आई। कॉल करने वाले ने कहा कि अध्यक्ष जी नमस्कार। मुझे पहचाना नहीं क्या? बच्चा आपके स्कूल में पढ़ता है। फीस जमा करनी है अपना एकाउंट नंबर भेज दीजिए। विधायक ने एकाउंट की डिटेल देने से इंकार किया तो कॉल करने वाले ने उनसे अभद्रता की। गालीगलौज के साथ जान से मारने की धमकी दी। एसपी रामसेवक गौतम का कहना है कि मामले की जांच कराई जा रही है। लोगों से भी अपील है कि साइबर ठगों के बहकावे में नहीं आए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें