आरक्षण बदलने से दावेदारों में मची खलबली
आरक्षण की अनंतिम सूची में कैराना नगर पालिका चेयरमैन सीट फिर से पिछड़ा वर्ग में आ गई है। 2017 के पालिका चुनाव में भी यह सीट पिछड़ा वर्ग में आरक्षित थी। पूर्व नगर पालिका चेयरमैन हाजी अनवर हसन मुस्लिम गुर्जर बिरादरी से होने के कारण पिछड़ा वर्ग में आते हैं। पिछले चुनाव में दूसरे नंबर पर रहे राशिद भी पिछड़ा वर्ग में है। जबकि तीसरे नंबर पर रहे अ़ंसारी बिरादरी के शमशाद अंसारी भी पिछड़ा वर्ग से हैं। अंतरिम सूची में कैराना नगर पालिका पिछड़ा वर्ग में आरक्षित होने के चलते सामान्य बिरादरी के प्रत्याशियों को निराशा हाथ लगी। इसके अलावा एलम, थानाभवन, गढ़ीपुख्ता सीट अनारक्षित होने पर काफी संख्या में दावेदार बढ़ गए थे। लेकिन आरक्षण बदलने से इन्हें मायूसी मिली।
आरक्षण की अनंतिम सूची में हुआ बदलाव
निकाय का नाम पहले अब
शामली नगर पालिका अनारक्षित अनारक्षित
कैराना नगर पालिका अनारक्षित पिछड़ा वर्ग
कांधला नगर पालिका अनारक्षित अनारक्षित
एलम नगर पंचायत अनारक्षित पिछड़ा वर्ग
बनत नगर पंचायत अति पिछड़ा वर्ग अनुसूचित जाति की महिला
ऊन नगर पंचायत महिला अनारक्षित
थानाभवन अनारक्षित पिछड़ा वर्ग महिला
जलालाबाद अनारक्षित अनारक्षित
गढीपुख्ता अनारक्षित पिछड़ा वर्ग
झिंझाना अनारक्षित अनारक्षित