उत्तर प्रदेश के शामली में चौसाना चौकी क्षेत्र के खोड़समा से तमंचे के साथ पकड़ा गया एक आरोपी सद्दाम पुत्र बारू पुलिस कस्टडी से फरार हो गया। उसे जेल भेजने से पूर्व एक कांस्टेबल व एक होमगार्ड उसका झिंझाना सामुदायिक केंद्र में मेडिकल कराने ले जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में वह कांस्टेबल और होमगार्ड को चकमा देकर फरार हो गया। आरोपी के पुलिस कस्टडी से फरार होने की सूचना से महकमे में हड़कंप मच गया। पुलिस कई स्थानों पर नाकाबंदी कर उसे तलाश कर रही है।