फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जज के साथ ठगी: दबोचा गया आरोपी, बैंक शाखा प्रबंधक समेत पांच पहले जा चुके जेल, चौंका देगा पूरा मामला

Wed, 02 Aug 2023 06:25 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, शामली

सार

Shamli News : जज के साथ हुई ठगी के मामले में एक और आरोपी दबोचा गया है। पुलिस बैंक शाखा प्रबंधक समेत पांच को पहले ही जेल भेज चुकी है।
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश के नीमच में तैनात जिला जज की जमीन पर कूटरचित तरीके से फर्जी दस्तावेज तैयार कर आठ लाख का ऋण लेकर ठगी करने के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार हुआ है। उसके अलावा बैंक शाखा प्रबंधक सहित पांच आरोपियों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।

विज्ञापन


शामली के कैराना में नगर की टीचर्स कॉलोनी निवासी अनुज मित्तल मध्य प्रदेश के नीमच में जनपद न्यायाधीश के पद पर तैनात हैं। न्यायाधीश ने गत 25 जनवरी को कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया था कि गांव झाड़खेड़ी रोड स्थित कृषि भूमि पर किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा कूटरचित तरीके से फर्जी दस्तावेज तैयार कर तीतरवाड़ा की इंडियन बैंक शाखा से आठ लाख रुपये का ऋण ले लिया है।

यह भी पढ़ें: Meerut News Live: नूंह हिंसा के बाद मेरठ में अलर्ट, एक्टिव हुआ खुफिया विभाग, गुलदार ने युवक को मार डाला

विज्ञापन
विज्ञापन

इस मामले में पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी थी। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विपिन कुमार मौर्य ने बताया कि फर्जी दस्तावेज पर ऋण लेने के आरोपी अजय कुमार निवासी ग्राम अलीपुर थाना कैराना को गिरफ्तार कर चालान कर दिया गया। पुलिस इससे पूर्व इंडियन बैंक के शाखा प्रबंधक सहित पांच आरोपियों को गिरफ्तार करके कोर्ट में पेश कर चुकी है।

यह भी पढ़ें: काशी-मथुरा के बाद मेरठ पर चर्चा: इतिहासकार का बड़ा दावा, बौद्ध मठ तोड़कर गजनवी ने बनवाई थी मेरठ की जामा मस्जिद
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें