जम्मू-काश्मीर के पुलवामा में शहीद प्रदीप की तेरहवीं के दौरान आयोजित शोकसभा में प्रदेश के गन्ना विकास राज्यमंत्री सुरेश राणा ने कहा कि शहीद प्रदीप के नाम पर बनत में मुख्यमार्ग का नामकरण होगा। सोमवार को सुबह नौ बजे पुलवामा में शहीद प्रदीप की पैतृक गांव बनत में उनके आवास पर तेरहवीं पर पंडित राहुल शास्त्री ने विधि विधान से हवन- यज्ञ संपन्न कराया। दो बजे आयोजित शोकसभा में भारी भीड़ उमड़ी। शोकसभा में प्रदेश के गन्ना विकास राज्य मंत्री सुरेश राणा ने कहा कि पुलवामा में शहीद प्रदीप के नाम पर बनत का मुख्यमार्ग का निर्माण कराया जाएगा। यह मार्ग पानीपत -नगीना, कोटद्वार फोरलेन को जोड़ेंगे। उन्होंने कहा कि शहीद प्रदीप को जन्म देने वाले माता-पिता और उनके परिजनों को वह नमन करते हैं। शहीद प्रदीप का नाम हमेशा गूंजता रहेगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर देश की जनता को विश्वास है कि वह आतंकियों की कायराना हकरत का देश के शहीदों के खून के एक एक कतरे का जरूर बदल लेंगे। पूरे देश में गम और गुस्सा है। इस मौके पर सपा एमएलसी वीरेंद्र सिंह, भाजपा विधायक तेजेंद्र मलिक, कांग्रेस के पूर्व सांसद हरेंद्र मलिक, भाजपा जिलाध्यक्ष पवन तरार, पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष घनश्यामदास गर्ग, बतीसा खाप के बाबा सूरजमल भैंसवाल, भाजपा नेता अनिल चौहान, प्रसन्न चौधरी, शोभा प्रजाप्रति उत्तराखंड, बनत नगर पंचायत के चेयरमैन राजीव कुमार समेत हजारों लोग मौजूद रहे। इस मौके पर पंडित राहुल शास्त्री ने लक्ष्मीनारायण मंदिर, परशुराम जागृति समिति, चीनी मिल कर्मचारी समिति, सेंटआरसी कान्वेंट स्कूल, देवी उमराकौर इंटर कालेज, उत्तर प्रदेश जूनियर हाईस्कूल संघ के शोक संदेश पढकर सुनाए। प्रदीप के बडे़ बेटे सिद्धार्थ को पगड़ी की रस्म अदायगी पूूरी की गई। तेरहवीं में हवन - यज्ञ समारोह में मुजफ्फरनगर के भाजपा के पूर्व विधायक अशोक कंसल, बनत के पूर्व चेयरमैन जयंतर पाल, एसपी दिनेश कुमार, एडीएम केबीसिंह आदि मौजूद रहे। ।सभी ने शहीद की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करते हुए श्रद्धासुमन अर्पित किए।