शामली/जलालाबाद। जैन संत आचार्य प्रवर विद्या सागर महाराज के ब्रहमलीन होने पर जैन समाज में शोक की लहर दौड गई। जनपद में कई स्थानों पर श्रद्वांजलि सभा का आयोजन किया गया। लोगों ने मुनिश्री के निधन पर अपने विचार प्रकट कर दुख जताया।
शामली में आचार्य श्री भारत भूषण महाराज के सानिध्य में जैन धर्मशाला में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। आचार्य भारत भूषण महाराज और अन्य ने उनके बारे में बताए हुए दुख प्रकट किया। इस दौरान आलोक जैन, मोहित जैन, पंकज जैन, प्रवेंद्र जैन, श्रीपाल जैन, सुभाष चंद्र जैन, प्रवीण जैन, प्रदीप जैन, रवि जैन, दिनेश जैन, प्रवीण जैन, एसके जैन, मनोज जैन, रमेश जैन, सुनील रहे। जलालाबाद में दोपहर तीन बजे भावभीनी श्रद्धांजलि दी। मंदिर में अध्यक्ष राकेश जैन ने बताया कि 13 फरवरी को आचार्य श्री ने अंतिम दर्शन अपने भक्तो को दिए थे। क्षेत्र समिति के लोगों और बाहर से आए श्रावकों ने आचार्य श्री को भावभीनी श्रद्धांजलि दी। मंदिर में राकेश जैन अध्यक्ष, तरुण कुमार जैन उपाध्यक्ष, सुशील कुमार जैन मंत्री, सतेंद्र जैन , उमेश जैन, नरेंद्र कुमार जैन, सुभाष जैन, प्रदीप जैन, भूपेन्द्र जैन, मुकेश जैन, श्रावकगण शलभ जैन, साधना जैन, शुभम जैन, रिया जैन, सुधांशु जैन, वेदित जैन, राकेश जैन, दिव्या जैन रहे।
जैन आचार्य के दर्शन करने का कई बार मिला मौका
शामली। शहर के कांबोज कालोनी निवासी मोहित जैन कहते है कि आचार्य श्री के दर्शन करने का कई बार अवसर प्राप्त हुआ उनकी अद्भुत छवि थी उनको देखते ही उनके दर्शन करते ही शरीर के अंदर नई ऊर्जा बन जाती थी।
शामली जैन धर्मशाला में आर्चाय विद्यासागर जी महाराज की श्रद्धांजली सभा में मौजूद जैन मुनि